यूपी कांग्रेस में नई नियुक्तियां: जौनपुर में सत्यवीर सिंह, पंकज सोनकर और प्रमोद मिश्रा बने समन्वयक

Jaunpur Samachar

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन वरिष्ठ नेताओं – सत्यवीर सिंह, पंकज सोनकर और प्रमोद मिश्रा – को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। यह घोषणा जौनपुर में जिला और शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक में की गई।

जिला अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने विश्वास जताया कि तीनों नेता पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। सत्यवीर सिंह और पंकज सोनकर पूर्व में सचिव रहते हुए कई जिलों के प्रभारी रह चुके हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान ने नव नियुक्त कोऑर्डिनेटरों को शुभकामनाएं दीं, जबकि आभार जिला उपाध्यक्ष नियाज अहमद शेखु ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा ने किया।

बैठक में देवराज पांडेय, राकेश सिंह डब्बू, देवेन्द्र मिश्रा, विकास तिवारी सांडिल्य, अमित तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रदेश कार्यकारिणी का गठन अभी लंबित है, लेकिन पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

 

और नया पुराने